लखनऊ में अपना घर का इंतजार होगा खत्म, सुल्तानपुर से कानपुर रोड तक बनेंगे 18000 सस्ते फ्लैट
लखनऊ, अगस्त 5 -- राजधानी लखनऊ में अपना घर लेने का सपना देख रहे लोगों का इंतजार अब खत्म हो सकेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से तैयार किए जा रहे जोनल डेवलपमेंट प्लान में कम आय वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत का प्रावधान किया गया है। सर्वे में सामने आया है कि एलडीए के क्लस्टर-2 (सुल्तानपुर रोड से कानपुर रोड के बीच) के क्षेत्र में 18,113 नए आवासों की आवश्यकता है। इस क्षेत्र में किफायती आवास कम बने हैं। इसी जरूरत को देखते हुए विकास प्राधिकरण ने 18 हजार से अधिक परिवारों के लिए किफायती मकानों की योजना तैयार की है। इस योजना से करीब 90 हजार से अधिक नागरिकों को सीधे लाभ मिलने की संभावना है। प्राधिकरण ने जोनल डेवपलमेंट प्लान के नक्शे में ही इन मकानों के निर्माण के स्थान चिह्नित कर दिया है। जोनल डेवलपमेंट प्लान के तहत प्रस्तावित किफायती आवासों का क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.