लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा
अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की वकीलों ने कड़ी निंदा की है। इसे लेकर दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन ने सोमवार को आम सभा की बैठक करके निंदा प्रस्ताव पारित करके उसे राज्यपाल को भेजा है। महासचिव अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं पर हुआ लाठीचार्ज न केवल निंदनीय है, बल्कि यह न्याय व्यवस्था के स्तंभ पर सीधा आघात है। अधिवक्ता समाज न्याय का प्रहरी है। यदि उसी की आवाज को दबाया जाएगा तो लोकतंत्र कमजोर होगा। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से एकजुट होकर अपने सम्मान, अधिकार और न्याय की रक्षा के लिए खड़े होने की अपील की है। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष उमेश कुमार पाठक ने की। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार राणा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, संयुक्त सचिव चौधरी लखन सिंह, संयुक्त सचिव राहुल वर्मा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय सोनू शर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.