देवरिया, जून 23 -- देवरिया, वाचस्पति मिश्र। लखनऊ में एक दिन पहले कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद मंगलवार को देवरिया जिला प्रशासन भी गंभीर हो गया। एसडीएम, तहसीलदार व मुख्य अग्निशमन अधिकारी की संयुक्त टीमों ने शहर के कोचिंग सेंटरों में जांच की। जांच के दौरान खामियां पाई गई। गड़बड़ी मिलने के बाद प्रशासन की तरफ से कई कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस दिया गया है। प्रशासन की सख्ती के बाद कोचिंग सेंटर संचालकों में खलबली मच गई है。 यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर के कोचिंग सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, अब तक 26 सीलकोचिंग सेंटरों की अग्निशमन व्यवस्था की जांच सुबह एसडीएम सदर प्रवीण कुमार, तहसीलदार केके मिश्र, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार की संयुक्त टीम ने शहर में संचालित हो रहे महेंद्रा, फिजिक्स वाला, आकाश, विद्यापीठ समेत अन्य कोचिंग ...