लखनऊ, जनवरी 30 -- रहीमाबाद पावर हाउस में पावर ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के बाद तीन उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम करीब सात बजे आपूर्ति बंद होने से सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रहीमाबाद स्थित 133 के पावर हाउस में पावर ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से रहीमाबाद, माल, मलिहाबाद उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जूनियर इंजीनियर लवकुश कुमार ने बताया कि मरम्मत का काम चल रहा है। जल्दी आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। रहीमाबाद से तीन उपकेंद्रों को बिजली सप्लाई की जाती है। शाम को बिजली जाने से ग्रामीणों को पेयजल सहित कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...