लखनऊ महानगर सराफा एसोसिएशन कल करेगा बाजार बंदी
लखनऊ, मई 10 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के नागरिकों से आगामी एक वर्ष तक सोना न खरीदने की अपील किए जाने के बाद सर्राफा कारोबारियों में नाराजगी है। इसके विरोध में लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन सोमवार को राजधानी में एक दिवसीय बंदी का आवाहन किया है। लखनऊ महानगर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा ने रविवार को कहा कि सर्राफा बाजार पहले से ही वैश्विक मंदी और बदलती आर्थिक नीतियों के कारण बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसे में देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नागरिकों को सोना न खरीदने के लिए प्रेरित करना व्यापारियों की कमर तोड़ने जैसा है। वहीं ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक विनोद माहेश्वरी ने बताया कि सर्राफा कारोबार केवल बड़े शोरूम तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे लाखों छोटे स्वर्णकार और कारीगर जुड़े हुए हैं। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.