नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- UP News: लखनऊ जिला प्रशासन ने भूमि अभिलेखों की पारदर्शिता और सुलभता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देशन में लखनऊ भूलेख (lucknowbhulekh.in) पोर्टल का शुभारंभ कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था से अब नागरिकों को जमीन से जुड़े दस्तावेजों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस पोर्टल के जरिए नागरिक खसरा, खतौनी, चकबंदी सहित अन्य राजस्व अभिलेखों का ऑनलाइन अवलोकन कर सकेंगे। साथ ही, डिजिटल हस्ताक्षर युक्त प्रमाणित प्रतियों के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। प्रशासन के अनुसार, पोर्टल से जारी प्रमाणित प्रतियां न्यायालय, बैंक और अन्य शासकीय कार्यों में पूरी तरह मान्य होंगी।898 ग्रामों के अभिलेख हुए ऑनलाइन परियोजना के तहत जनपद लखनऊ के 898 ग्रामों के भूमि अभिलेख पोर्टल पर उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.