लखनऊ, अक्टूबर 9 -- लखनऊ में दस दिनों बाद भी गोमती की बाढ़ से राहत नहीं है। हजारों लोग घर छोड़कर शिविरों और होटलों में रह रहे हैं। अधिकारियों की सभी कोशिशें फेल दिख रही हैं। इस बीच गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-7 में पुलिस मुख्यालय के सामने नए बने बंधे की मिट्टी धंसने से बड़ी-बड़ी दरारें नजर आ रही हैं। इससे इस इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ओरेंज अपार्टमेंट के सामने बंधे के एक हिस्से की मिट्टी गोमती नदी की ओर धंस गई है। बंधे पर बनी दरारें अब छोटी नहीं रह गई हैं। जी-20 रोड की तरफ से देखने पर बंधे की स्थिति साफ नजर आती है। हिन्दुस्तान ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर बंधे की स्थिति देखी। बंधे के जिस हिस्से में मिट्टी धंसी है, वहां जमीन का हिस्सा असामान्य रूप से बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। आसपास बड़ी दरारें भी नजर आ रही हैं। इससे यह आशंका बढ...