फतेहपुर, जून 27 -- फतेहपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बाकरगंज से लखनऊ बाईपास तक जाने वाले प्रमुख मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। वर्तमान में सात मीटर चौड़े इस मार्ग को बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सड़क चौड़ी होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। बाकरगंज से लखनऊ बाईपास को जोड़ने वाला यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण अक्सर यातायात प्रभावित रहता है और जाम की स्थिति बनी रहती है। चौड़ीकरण के बाद वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कार्य को स्वीकृति म...