सुल्तानपुर, मार्च 22 -- लखनऊ-बलिया हाईवे पर कैथवारा गांव से मोतिगरपुर तक सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से आवागमन मे राहगीरों को दिक्कत हो रही है। यह मार्ग चौबीसों घंटे व्यस्त रहता है, बावजूद इसके सड़क की गुणवत्ता को लेकर लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने फरवरी माह मे सड़क की पैचिंग कार्य कराया था, लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क दोबारा गड्ढों में तब्दील होने लगी। गुणवत्ताविहीन पैकिंग कार्य विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। तहसील समाधान दिवस व विभागों के निरीक्षण में जिले के आला अधिकारी के इस मार्ग से सफर के बाद भी जिम्मेदारों को जरा भी भय नहीं है। व्यस्त मार्ग होने से छोटे बड़े वाहनो के 24 घंटे आवागमन से सड़क पर बने यह गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं, इस स्थिति में वाहन चालकों क...