लखनऊ, अगस्त 12 -- लखनऊ में साइबर अपराधियों के बड़े रैकेट के खुलासे के दौरान पुलिस ने भी बड़ा खेल किया था। इसका पर्दाफाश अब हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हुआ है। हाईकोर्ट में एक आरोपी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगा दिए। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने जांच कराई तो आरोप सही मिले। पता चला कि साइबर क्राइम सेल की टीम ने 122 जालसाजों को पकड़ा था। इनमें से तीन को छोड़ दिया। केवल 119 की गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेजा। माना जा रहा है कि इन आरोपियों से बड़ा लेनदेन सेट किया गया है। इन्हें छोड़ने में भूमिका निभाने वाले तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। दो दारोगा समेत छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया। अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। समिट बिल्डिंग में चल रहे ठगी के कॉल सेंटर पर 30 जून को साइबर क्राइम सेल की टीम ने छापेमारी की थी। एक जून त...