लखनऊ, मई 18 -- एक महिला की सिर काटकर हत्या करने के बाद हत्यारों ने धड़ बोरे से ढंकने के बाद एक बक्से में ठूंस कर ट्रेन में छोड़ दिया। हाथ-पैर काट कर बक्से के साथ एक बैग में कपड़ों के बीच में रख दिया। ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रेन नंबर 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस रविवार को गोमतीनगर स्टेशन पर पहुंची। सारे यात्री उतर गए। लगभग 15 मिनट बाद कुछ कर्मचारी ट्रेन की सफाई के लिए चढ़े तो स्लीपर कोच एस-1 में सीट के नीचे एक टिन का बक्सा और एक बैग लावारिस हालत में मिला। बक्से को देख कर लग रहा था कि उसे जबरन किसी तरह से सीट के नीचे ठूंसा गया है। बक्से के एक पोर पर खून की कुछ बूंदें देख कर सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्टेशन प्रशासन को दी। स्टेशन प्रशासन की टीम तुर...