बहराइच, फरवरी 11 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रथम देवी पाटन मंडल वुमेंस सीनियर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहा है। बुधवार को मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। दूसरे दिन का मैच डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन जालौन और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जालौन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी जालौन ने निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट पर 165 रन बनाई जिसमें अंशी ने सर्वाधिक 52 रनों का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से आरिशा फातिमा ने 3 विकेट लिया। जवाब में उतरी लखनऊ की टीम ने मात्र 28.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। लखनऊ की ओर से देवयानी शर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.