अयोध्या, दिसम्बर 18 -- अयोध्या, संवाददाता। खेल निदेशालय की ओर से आयोजित महिला खेल समारोह वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत अयोजित प्रदेश स्तरीय महिला ट्रेनिस प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हो गया। डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को लखनऊ और अयोध्या मंडल के बीच हुआ। फाइनल के संघर्षपूर्ण मुकाबले में लखनऊ मंडल ने अयोध्या मण्डल को 1-0 से पराजित करते हुये विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। अयोध्या मण्डल उपविजेता रही। लखनऊ मण्डल की तरफ से खुशी राठौर ने एक मात्र गोल किया। महिला खेल समारोह वर्ष 2025-28 के अन्तर्गत 16 से 18 दिसम्बर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया। इसके पहले क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.