लखनऊ, जुलाई 17 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। जीएसटी विभाग ने गुरुवार देर शाम पुलिस की मदद से अयोध्या लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी कार्रवाई की है। रोनाही टोल प्लाजा पर कार्रवाई करते हुए एक स्पोर्ट्स कार से करीब साढ़े तीन क्विंटल चांदी, चांदी के आभूषण और कुछ सोने के आभूषण बरामद किए। बरामद माल के संबंध में मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। जानकारी के अनुसार, जीएसटी विभाग को दोपहर में इनपुट मिला था कि अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते बड़ी मात्रा में बिना वैध दस्तावेज के चांदी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जीएसटी अधिकारियों ने पुलिस के सहयोग से रोनाही टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान एक स्पोर्ट्स कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में चांदी, चांदी के आभूषण और कुछ सोने के आभू...