लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के अंतर्गत रविवार को खेले गए मुकाबलों में टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। लखनऊ नवाब और एमके-11 क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन कर रविवार के मुकाबलों में जीत दर्ज की। इंटर-स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत पहला मुकाबले में एलपीएस वृंदावन सेक्टर नौ को वॉकओवर मिला। दूसरे मुकाबले में लखनऊ नवाब क्रिकेट क्लब ने चौहान क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया। चौहान क्रिकेट क्लब ने आठ ओवर में 53 रन बनाये। जवाब में लखनऊ नवाब क्रिकेट क्लब ने सात विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।तीसरे मुकाबले में एमके-11 क्रिकेट क्लब ने नाइट फाल्कन क्रिकेट क्लब पर 29 रनों से जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- खेल---हर्षवर्धन के शाही अंदाज के सामने ढेर हुआ जायंट्स एमके-11 क्रिकेट क्लब ने 99 रन बनाए। 100 रनों का पी...