लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ से रवाना होने वाली ट्रेनों की बोगियों की उचित जांच किए बिना ही रवाना कर दिया जा रहा है। इसका खामियाजा यात्री भुगत रहे हैं। किसी ट्रेन की बोगी में पानी नहीं तो किसी का शौचालय इस कदर लीक हो रहा है कि पानी से भरा रहता है। कुछ ट्रेनों में शौचालय गंदे हैं, उसकी बदबू से यात्री परेशान हो रहे हैं। गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी कोच एच-1 की यात्री पूजा श्रीवास्तव ने शौचालय में लीक हो रहे पानी का वीडियो डालते हुए कहा कि यहां के नलों में पानी नहीं है। लेकिन, पानी कहीं से लीक हो रहा है। वीडियो में लीक होते पानी से भर रहा शौचालय नजर आ रहा है। रेलवे के एक्स पर पोस्ट करते हुए इसके निदान का अनुरोध किया है। लखनऊ-चंडीगढ़ के यात्री ने जनरल कोच के वॉशबेसन का वीडियो पोस्ट करते हुए रेलवे से शिकायत की है कि एक बूंद पानी इसमें नहीं...