लखीमपुरखीरी, जून 18 -- बुधवार को लखनऊ मंडल के जिलों के विधायकों की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में लखनऊ, खीरी, सीतापुर, उन्नाव और रायबरेली के कई विधायक शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास और जनसमस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। पलिया विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष जिले को धार्मिक एवं इको-टूरिज्म के दृष्टिकोण से सीधे एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की पुरजोर मांग की है। रोमी साहनी ने प्रस्ताव में बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व और किशनपुर सेंचुरी पर्यटन के प्रमुख केंद्र हैं। इसके अलावा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ, मेंढक मंदिर और लिलौटी नाथ जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आते हैं। यह भी पढ़ें- करनैलगंज के विकास को लेकर सीएम से मिले विधाय...