नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- UP News: यूपी परिवहन निगम की बसों से सफर करना अब यात्रियों के लिए महंगा हो गया है। पहले की तुलना में अब विभिन्न रूटों पर रोडवेज बस से यात्रा करने पर यात्रियों को एक से लेकर छह रुपए तक अतिरिक्त चुकाना पड़ेगा। हालांकि यह किराया उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लिए संचालित होने वाली बसों पर लागू नहीं होगा, बल्कि उन रूट की बसों पर लागू होगा जिन पर टोल प्लाजा पड़ता है और परिवहन निगम को टोल देना पड़ता है। क्योंकि, एक अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी हो गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि टोल की दरें बढ़ने के चलते लखनऊ से संचालित होने वाली कुछ रूटों की बसों का किराया मामूली रूप से बढ़ा है। किराए की नई दरें लागू भी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि जिन रूटों ...