नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर के तनिष्क शोरूम से हीरे जड़ित सोने के कंगन उड़ाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महाराष्ट्र के रहने वाले चार शातिरों ने घटना को अंजाम दिया था। चारों ने लखनऊ आकर पहले शोरूम की रेकी की। फिर अयोध्या धाम जाकर रामलला के दर्शन किए। वहां से लौटने के बाद हीरे वाले चार कंगन उड़ा दिए। चारों शोरूम में ग्राहक बन पहुंचे थे। पूछताछ में बताया कि उनके निशाने पर सराफा कारोबारी ही रहते हैं। इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है। कंगन की कीमत करीब 6.61 लाख है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 स्थित रिषिता मनहट्टन निवासी सुशील कुमार वरुणा रिटेल्स तनिष्क के निदेशक हैं। सुशील ने मुकदमा दर्ज कराया था कि ग्राहकर बनकर आए चार लोगों ने उनके प्रतिष्ठान से हीरे जड़ित दो जोड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.