लखनऊ तक उठाएंगे व्यापारियों की समस्याएं
कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में गुमटी नंबर पांच में व्यापारी-उद्यमी संवाद समारोह हुआ। तय हुआ कि व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए लखनऊ तक आवाज उठाई जाएगी। प्रदेश चेयरमैन नटवर गोयल, प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र व प्रदेश संगठन महामंत्री बनवारीलाल गुप्ता को सम्मानित किया गया। ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि सहालग का दौर फिर से शुरू होने वाला है इसलिए कॉमर्शियल सिलेंडर फिर से उपलब्ध कराए जाया। नीरज बलेचा, सौरभ पांडे, रुमित सागरी, मनीष गुप्ता, रोशन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.