नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- लखनऊ में ट्रिपल मर्डर को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पीड़ित परिवार की मांग मान ली है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घोषणा की है कि योगी सरकार मृतक आश्रित परिवार के एक सदस्य को नौकरी को देगी। बेटी की पढ़ाई का खर्चा भी सरकार उठाएगी। पीड़ित परिवार को आजीवन सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा ब्रजेश पाठक ने कहा कि हत्यारोपी पर तगड़ा ऐक्शन लिया जाएगा। हत्यारोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा। आपको बता दें कि लखनऊ में सआदतगंज के ब्राह्मणी टोला मोहल्ले में कार पार्किंग और चबूतरा निर्माण के मामूली विवाद में सोमवार सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) लखनऊ पश्चिम के पूर्व जिला सहकार्यवाह शिवाजी तिवारी (62) उनके बेटे सुयश (30) और भाई शिवेंद्र उर्फ शम्भू (55) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने पड़ोस में रहने वा...