लखनऊ जोन की 51वीं अंतरजनपदीय जूडो कलस्टर प्रतियोगिता शुरू
सीतापुर, जून 16 -- सीतापुर, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को लखनऊ जोन की 51वीं अंतर्जनपदीय जूडो कलस्टर महिला/पुरुष प्रतियोगिता शुरू हुई। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसमें जूडो, वुशू, ताइक्वान्डो, कराटे एवं पेंचक सिलाट जैसी विभिन्न मार्शल आर्ट स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, अम्बेडकर नगर, अयोध्या, रायबरेली, हरदोई की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन के बाद एएसपी ने टीम मैनेजरों से मुलाकात की और खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- छात्राओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.