लखीमपुरखीरी, मई 8 -- रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित तीन दिवसीय लखनऊ जोन अन्तर्जनपदीय कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस आयोजन में कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेसिंग और खो-खो की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। गुरुवार के खेल परिणामों में मेजबान खीरी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दबदबा बनाए रखा। कबड्डी पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में जनपद रायबरेली और खीरी ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में रायबरेली ने अमेठी को 23-12 से पराजित किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में खीरी ने हरदोई की टीम को 32-12 के भारी अंतर से शिकस्त दी। इससे पहले प्रथम पाली में लीग मैचों के दौरान अमेठी, रायबरेली, खीरी और हरदोई की टीमों ने जीत दर्ज की थी। महिला वर्ग में भी खीरी की खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.