लखनऊ। अवनीश जायसवाल, नवम्बर 14 -- पार्टी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। बर्थ-डे पार्टी हो या कोई अन्य समारोह, यूपी की राजधानी लखनऊ के प्राणि उद्यान में अब कोई भी 'पार्टी ऑन व्हील्स' का आनंद ले सकेगा। दो वर्षों की कवायद के बाद लखनऊ चिड़ियाघर में यह सुविधा शुरू हो गई है। लखनऊ प्राणि उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि बाल ट्रेन को 5100 रुपये का भुगतान कर दो घंटे के लिए बुक कराया जा सकेगा। इस पार्टी में कम से कम 30 और अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकते हैं। चिड़ियाघर की यह ट्रेन यहां घूमने आने वालों को आकर्षित करती है। यह टॉय ट्रेन जू के लगभग सभी बाड़ों के नजदीक से गुजरती है। गति धीमी होने की वजह से बाड़ों में वन्यजीव की फोटो खींचना आसान होता है। मुख्य गेट के पास इस ट्रेन का स्टेशन है जहां टिकट खरीदने वालों की लम्बी कतार लग जाती है।खान-पान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.