लखनऊ, मई 24 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक 23 मई को हुई। इस ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता परिषद के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव ने की और संचालन संयुक्त परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला ने किया। बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और अधिवेशन पर विचार-विमर्श हुआ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने बताया कि संयुक्त परिषद का अधिवेशन जुलाई के दूसरे सप्ताह में लखनऊ में कराया जाएगा। संयुक्त परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला ने बताया कि अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श होगा और इसके लिए मांग पत्र तैयार किया जा रहा है। कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण दुबे, उपाध्यक्ष शिवाकांत द्विवेदी, प्रीति पांडे, टीएन चौरसिया, रमेश राय, अ...