गोरखपुर, अप्रैल 30 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। पंचायत चुनाव 2026 समय पर न होने और ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर 30 अप्रैल को लखनऊ में प्रस्तावित समन्वय बैठक में शामिल होने जा रहे अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने रोक दिया। रूद्र प्रताप ने पुलिस पर हाउस अरेस्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बुधवार 29 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे कैंट थाने के इंस्पेक्टर संजय सिंह और खजनी थाने के इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह उनके आवास पर पहुंचे। लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मियों ने उन्हें लखनऊ जाने से रोक दिया। पुलिसकर्मी पूरी रात उनके आवास पर रहे, जिससे वह लखनऊ रवाना नहीं हो सके। यह भी पढ़ें- सपा का प्रतिनिधि मंडल लेकर बरहज जाने को तैयार पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी हाउस अरेस्ट उन्होंने बताया ...