फतेहपुर, फरवरी 28 -- धाता। रोडवेज की बसों का संचालन लखनऊ से धाता होते हुए चित्रकूट जिले की मऊ तहसील के हनुमानगंज तक कराया जाएगा। जिससे क्षेत्रीय लोगो में खुशी दिखाई दे रही है। अपना दल एस के प्रदेश सचिव अजीत सिंह चांसलर ने बताया कि रोडवेज की बस लखनऊ के आलम बाग से रायबरेली, ऊंचाहार, सिराथू, धाता होते हुए राजापुर से लालता रोड होते हुए हनुमानगंज पहुंचेगी। तथा इसी रास्ते से वापस लखनऊ के लिए जाएगी। बताते हैं कि धाता क्षेत्र से लखनऊ जाने के लिए स्थानीय लोगों को खासी परेशानियां उठानी पड़ती थी लेकिन अब उन्हे राहत मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...