कौशाम्बी, जुलाई 2 -- मंझनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान के नेतृत्व में 5 जुलाई को लगभग 1200 कार्यकर्ता इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसे लेकर गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पांच जुलाई को लखनऊ कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया। इतना ही नहीं उन्होंने अब तक मंझनपुर विधानसभा के बैंसकांटी, बघेलियापर, दमदपुरवा, चकगुरैनी, बसवानपुर, मूरतगंज कई गांव में जनसंपर्क करते हुए लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने का आवाहन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...