लखनऊ छात्र प्रदर्शन में शामिल हुए हापुड़ छात्रसभा के पदाधिकारी
हापुड़, जुलाई 31 -- समाजवादी छात्रसभा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर आयोजित विशाल छात्र प्रदर्शन में समाजवादी छात्र सभा जनपद हापुड़ के अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया। लखनऊ प्रदर्शन में छात्रसभा हापुड़ के जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में ठा.लवी तोमर जिला महासचिव एवं जिला मीडिया प्रभारी, संजय सिंह सबली एवं गौरव जाटव ने सहभागिता कर छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के दौरान फीस वृद्धि वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दलित छात्रों के निष्कासन को निरस्त करने एवं सभी विश्वविद्यालयों में निष्कासन प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविंद्र यादव, ठा. लवी तोमर, संजय सिंह सबली, गौरव जाटव सहित अनेक समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.