लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ। होली पर घर जाने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लखनऊ-खातीपुर, मऊ-अंबाला और बढ़नी-अमृतसर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। गोमतीनगर-खातीपुर-गोमतीनगर स्पेशल- गोमतीनगर-खातीपुरा-गोमतीनगर होली विशेष गाड़ी नंबर 05023/05024 का संचालन गोमतीनगर से 03 से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को और अमृतसर से 04 से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को 04 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को गोमतीनगर से 23.55 बजे चलेगी। यह सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर होते खातीपुरा सुबह 07.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह प्रत्येक बुधवार को खातीपुरा से 18.50 बजे चलेगी। उक्त रूटों से होते हुए अगले दिन गोमतीनगर सुबह 11.45 बजे पहुंचेगी। म...