लखनऊ खंडपीठ से सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाले दूसरे जज होंगे न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय
लखनऊ, सितम्बर 28 -- दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाए जाने की सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अनुशंसा की है। नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने पर वह लखनऊ खंडपीठ से सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाले दूसरे न्यायाधीश होंगे। उनसे पहले न्यायमूर्ति बृजेश कुमार वर्ष 2000 में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने थे। न्यायमूर्ति उपाध्याय का पूरा न्यायिक और विधिक करियर लखनऊ से जुड़ा रहा है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1991 में वकालत शुरू की। लखनऊ खंडपीठ में सिविल और संवैधानिक मामलों की पैरवी की। मई 2007 में उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य स्थायी अधिवक्ता नियुक्त किया गया था। यह भी पढ़ें- SC को मिलेंगे तीन नए जज, कॉलेजियम ने लगाई मुहर; किन-किन का हुआ प्रमोशन? इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.