बरेली, मई 25 -- आर्मी पब्लिक स्कूल सेंट्रल कमांड द्वारा रविवार को आर्मी पब्लिक स्कूल बरेली कैंट के फुटबॉल ग्राउंड में इंट्रा क्लस्टर अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। ‎सुबह सात बजे शुरू हुए फाइनल राउंड में एपीएस लखनऊ और एपीएस बरेली के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। 2-2 के स्कोर के साथ कल के लीग मैच से बढ़त हासिल करते हुए लखनऊ टीम को हराकर एपीएस बरेली विजेता बना। मुख्य अतिथि विद्यालय एसओ-2 चैयरमेन लेफ्टीनेंट कर्नल योगेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, एपीएस लखनऊ को फर्स्ट रनरअप ट्रॉफी एवं विजेता टीम एपीएस बरेली को इंट्रा क्लस्टर विनर ट्राफी प्रदान की। बरेली की जीत पर आर्मी पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्या डॉ. सरिता सिरोही एवं उपप्रधानाचार्य एनसीसी ऑफिसर नंद किशोर माथुर ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...