लखनऊ, सितम्बर 24 -- Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी आवासीय परियोजनाओं को गुरुवार को नई उड़ान मिल गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10680 एकड़ की नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इसके साथ ही पांच बहुमंजिला अपार्टमेंट परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी। टाउनशिप और अपार्टमेंट परियोजनाओं को मिलाकर कुल 14,166 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ, जिन्हें राजधानी के साथ प्रदेश भर के लोगों की आवासीय जरूरतों को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमन्त्री के शुभारम्भ करने के साथ दोनों टाउनशिप में 4526 भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू हो गया।10,680 एकड़ में विकसित होंगी दो बड़ी टाउनशिप नैमिष नगर और वरुण विहार परियोजनाएं करीब 10,680 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही हैं। इन दोनों योजन...