लखनऊ, जुलाई 16 -- राजधानी को रैबीज मुक्त बनाने की दिशा में गुरुवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। जीव आश्रय की ओर से गोमतीनगर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें पशु कल्याण संगठनों, पशु चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और सामुदायिक डॉग केयरगिवर्स ने शहर में व्यापक एंटी-रैबीज टीकाकरण अभियान चलाने की रणनीति तैयार की। मिशन रैबीज के डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन (इंडिया) डॉ. मुरुगन अप्पुपिल्लई ने कहा कि रैबीज उन्मूलन केवल टीकाकरण से संभव है। लिहाजा अभियान चलाकर टीकाकरण की जरूरत है। इसके लिए जन-जागरूकता और सभी संबंधित संस्थाओं के समन्वित प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने गोवा में रैबीज नियंत्रण के सफल मॉडल का अनुभव साझा किया。

बैठक की जानकारी बैठक में जीव आश्रय, नवाबी टेल्स, मासूम फाउंडेशन, ह्यूमन सोसायटी इंटरनेशनल (एचएसआई) समेत कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इ...