लखनऊ, जून 7 -- जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है - रामभद्राचार्य केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमा लखनऊ, संवाददाता।

राम कथा महोत्सव श्री राम कथा महोत्सव के सातवें दिन रविवार को पद्मविभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने केवट प्रसंग का सुंदर वर्णन किया। जगद्गुरु ने कहा कि हमारे वेदों, इतिहास, पुराणों और श्रुतियों में कहीं भी ऊंच-नीच की भावना नहीं है। भारतीय संस्कृति में जिसके हृदय में राम नहीं हैं वह छोटा है और जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है।

संस्कृति और अस्मिता का सम्मान हर भारतीय को राष्ट्र व उसकी सांस्कृतिक अस्मिता का सम्मान करना चाहिए सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रही रामकथा में स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि लखनऊ को भगवान लक्ष्मण ने बसाया और लाखन पासी ने सजाया। लाखन पासी का नाम भी लक्ष...