लखनऊ के 57 गांवों के लोंगों के लिए राहत की खबर, बिछेगा बिजली का नया नेटवर्क
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- उत्तर प्रेदश की राजधानी लखनऊ के 57 गांव/मजरों में बिजली का नया नेटवर्क बिछाया जाएगा। इसमें अमौसी जोन के 50 और जानकीपुरम जोन के 07 गांव को शामिल किया गया है। इससे मोहनलालगंज, बीकेटी, सरोजनीनगर व मलिहाबाद क्षेत्र के हजारों परिवारों को फायदा मिलेगा। सौभाग्य योजना पार्ट-तीन के तहत लखनऊ के 115 गांव व मजरों को सर्वे किया गया था, लेकिन 57 गांव/मजरों को चिन्हित किया गया, जहां कुछ घरों/आबादी का विद्युतीकरण नहीं हुआ था। लेसा अधिकारियों के मुताबिक यहां बिजली के एचटी/एलटी खंभे व ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। साथ ही एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) बिछाया जाएगा। इससे ग्रामीणों को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सकेगी।छह या अधिक परिवार वाले मजरे किए गए चिह्नित विभाग ने विद्युतीकरण के इस विशेष अभियान में निष्पक्षता और व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.