लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।

परीक्षा के सेंटर यूपी के सरकारी व प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी व एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे व आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) से लैस हैं। इसमें अभ्यर्थियों व अन्य सभी की गतिविधियों की निगरानी सीधे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी में बने कमांड सेंटर से की जा सकेगी।

परीक्षा केंद्रों की संख्या लखनऊ के 53 सेंटरों में होगी परीक्षा अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी से प्रदेश के सरकारी व निजी नर्सिंग कॉलेज संबद्ध हैं। इन कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए छह जून को कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीनेट) है। बीएससी नर्सिंग की करीब 14 हजार सीटों के लिए 148268 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. दे...