लखनऊ, मार्च 16 -- ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय के बीच आने-जाने वालों के लिए राहत की खबर हैं। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत लखनऊ के आठ ब्लॉकों में करीब 494 ग्राम पंचायतों को मिनी बसों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम ने निजी बस ऑपरेटरों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन के मुताबिक 15 से 28 सीटर के बीच मिनी बसें होंगी। जोकि हर ग्राम पंचायत में कम से कम दो बसें चलाना अनिवार्य होगा। आवेदन कैसरबाग एआरएम कार्यालय में देना होगा। आवेदन स्वीकार होने के बाद 15 दिन के अंदर बस देनी होगी। बाकी की प्रक्रिया के लिए 45 दिन का समय दिया जाएगा। संपर्क नंबर 8726005106 व armksb@upsrtc.com पर संपर्क किया जा सकेगा। आवेदन पत्रों की जांच और चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी।10 वर्ष के लिए होगा अनुबंध, 5000 धरोहर धनराशि होगी15 से 28 सीट वा...