लखनऊ, मार्च 25 -- बोर्ड बैठक -लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट की 50वीं बोर्ड बैठक में बस शेल्टर और बस नीलामी को मंजूरी मिली-मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक, यात्रियों को बेहतर परिवहन व्यवस्था देने पर हुई चर्चालखनऊ। वरिष्ठ संवाददातालखनऊ स्मार्ट सिटी के नाम पर यात्रियों के लिए बनाए 40 बस शेल्टर ठेके पर उठाए जाएंगे। शर्तों में बदलाव करते हुए ई-निविदा के जरिए बस शेल्टरों पर यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सभी बस शेल्टरों पर बसों के ठहराव से लेकर संचालन और रखरखाव को बेहतर किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की समय सारणी का डिस्पेल लगेगा। खान-पान की दुकानें होंगी। यह निर्णय लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की बुधवार को 50 वीं बोर्ड बैठक में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में लिया गया।इस दौरान शहर की बस सेवा औ...