लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी लखनऊ के रहमानखेड़ा स्थित सीआईएसएच सहित देश के पांच वैज्ञानिक संस्थान अब कृषि स्टार्टअप का चयन करेंगे। अब केंद्र सरकार की योजना भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद(आईसीएआर) के 'क्षितिज' योजना के तहत पूरे देश में कृषि स्टार्टअप शुरू करने की है। इसके तहत आईसीएआर चयनित स्टार्टअप को आर्थिक एवं तकनीकी सहित हर तरह की मदद करेगा। कृषि व उससे जुड़े क्षेत्रों में स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक लोगों से आईसीएआर ने आवेदन मांगे हैं। कृषि और उससे जुड़े क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए आईसीएआर ने इस नई परियोजना की शुरुआत की है। इसके लिए देश भर से आवेदन मांगे गए हैं। इसमें खासतौर से मोटा अनाज (मिलेट्स) और अन्य अनाज, डेयरी उत्पाद, प्रसंस्करण मशीनरी, फल और सब्जियां, मछली और समुद्री उत्पाद, अपशिष्...