लखनऊ, जनवरी 24 -- जेपी सर्वोदय बालक और बालिका विद्यालयों में कुल 312 सीटों पर होगा दाखिला लखनऊ प्रमुख संवाददाता राजधानी लखनऊ के मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (बालक एवं बालिका) में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की घोषणा कर दी गई है। समाज कल्याण विभाग से संचालित इन आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 की रिक्त सीटों पर छात्र-छात्राओं का चयन किया जाना है। सबसे खास बात यह है कि इन विद्यालयों में शिक्षा और रहने-खाने की व्यवस्था निःशुल्क है। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (बालक) में कुल 195 और बालिका में कुल 117 सीटों पर दाखिले होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। इसके बाद पात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन 25 फरवरी को किया जाएगा जबकि प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को होगी। ...