लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ के विकासनगर में स्थित विनायकपुरम झुग्गी बस्ती में बुधवार शाम करीब चार बजे आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गैस सिलेंडर और बस्ती में खड़ी बाइकों के टैंक में ताबड़तोड़ विस्फोट होने से इलाका दहल गया। आग पूरी बस्ती में फैल गई। भगदड़ मच गई। कई लोगों के बच्चे फंस गए। वे चीख-पुकार करने लगे। इस बीच पहुंचे पुलिस और दमकल कर्मियों ने लोगों को बाहर किया तो वे बच्चों के फंसे होने का हवाला देकर भिड़ गए। कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें सिविल डिफेंस के पोस्ट वार्डन ऋषि श्रीवास्तव का सिर फट गया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में भीषण आग, विकराल लपटों के बीच फट रहे सिलेंडर; 50 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख कई अन्य लोग घायल हो गए। छह बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सुजीत पांडेय,...