उन्नाव, मई 21 -- मोहान, संवाददाता। लखनऊ के पारा क्षेत्र से लापता हुए 25 वर्षीय युवक का शव हसनगंज क्षेत्र में सई नदी पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मौके से नशे के इंजेक्शन और शरीर में लगा वीगो मिलने के बाद ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं, परिजनों के आरोप और युवक के अंतिम फोन कॉल ने मामले को और रहस्यमयी बना दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- नाका थाने के पास नाली में मिला युवक का शवमौत का रहस्य हसनगंज कस्बा के बाहर स्थित सई नदी पुल के पास गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र क...