लखनऊ, अप्रैल 29 -- बीकेटी इलाके में मुस्लिम नगर में बुधवार शाम एक ही परिसर में अवैध रूप से संचालित सेनेटरी गोदाम व डायपर फैक्टरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कंप्रेशर और गैस सिलेंडर फटने से ताबड़तोड़ धमाके हुए। आस पड़ोस में रहने वाले लोग घरों से बाहर आ गए। अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे में चार फोम टेंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया। नबीकोट नंदना की नई बस्ती स्थित 701 नंबर भवन में 'दुर्गा इंटरप्राइजेज' के नाम से संचालित सेनेटरी गोदाम व डायपर फैक्टरी में शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग लपटें विकराल हो उठीं। कर्मचारियों और आस पड़ोस के लोगों ने पहले पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बेकाबू और काले धुएं का गुबार उठता देख दमकल को सूचना दी। बीकेटी फा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.