नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- UP News: गर्मियों की छुट्टियों (Summer Vacations) के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे प्रशासन ने लखनऊ के रास्ते वाराणसी, दिल्ली और अयोध्या को जोड़ने वाली तीन नई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन अप्रैल के मध्य से शुरू होकर जुलाई के मध्य तक यानी लगभग चार महीनों के लिए किया जाएगा, जिससे यात्रियों का सफर सुगम और आरामदायक हो सकेगा।वाराणसी-दिल्ली स्पेशल: 15 जुलाई तक मिलेगी सुविधा उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04209 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल का संचालन 15 से 20 अप्रैल और फिर 27 अप्रैल से 15 जुलाई तक किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवा...