अम्बेडकरनगर, अप्रैल 1 -- Lucknow News: राजधानी लखनऊ के बाद अब अंबेडकरनगर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अचानक मिली धमकी से बुधवार को सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया किन्तु किसी तरह की आपत्तिजनक वस्तु न मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। पखवारा भर पूर्व पोस्ट आफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी किन्तु वहां भी जांच पड़ताड़ में कुछ नहीं मिला था। जनपद न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावां अधिवक्ता व वादकारियों के लिए अलग-अलग गेट से मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के उपरान्त सभी को प्रवेश दिया जाता है। इसके बाद भी धमकी मिलने पर तत्काल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी न्यायालय सुरक्षा सुधा यादव के निर्देश पर सीओ सिटी नितीश तिवारी, प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय, एलआईयू...