बिजनौर, मई 25 -- बिजनौर, संवाददाता। जनपद के गंज क्षेत्र स्थित ग्राम भोगनवाला के दो युवकों की लखनऊ के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना गांव पहुंचते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार देर रात शवों को लखनऊ से लाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भोगनवाला निवासी 40 वर्षीय रईस उर्फ मारुति माल ढुलाई का कार्य करता था। उसके पास बड़ा ट्रक था, जिसे वह किराये पर चलाता था। बताया गया है कि रईस बिहार से मक्का भरकर वापस लौट रहा था। इस दौरान गांव का ही 24 वर्षीय जैनुल पुत्र मुश्ताक भी उसके साथ ट्रक में मौजूद था। बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के जब ट्रक लखनऊ के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक अन्य बड़े ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के परख...