लखनऊ, मई 4 -- अब राजधानी लखनऊ सहित मध्यांचल के 19 जिलों में लगे लाखों प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड में बदला जाएगा। प्रीपेड मीटर में जमा उपभोक्ताओं का शेष बैलेंस मीटर के पोस्टपेड होते ही उनके नए खाते में जोड़ दिया जाएगा। विभाग ने साफ किया है कि उपभोक्ताओं का पैसा कहीं नहीं जाएगा, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। मध्यांचल के लगभग 19 लाख और लखनऊ के करीब 03 लाख प्रीपेड उपभोक्ताओं को जल्द ही पोस्टपेड की सुविधा मिलेगी। वहीं, नए कनेक्शन लेने वालों के पास भी अब पोस्टपेड मीटर चुनने का विकल्प होगा। विभाग जल्द ही इसकी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी करेगा। यह भी पढ़ें- 75 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिल गई राहत, रिचार्ज का झंझट खत्म, पहले की तरह आएंगे बिल निजी एजेंसियों (इंटेलिस और पॉलिश) को निर्देश मिलते ही एक कमांड के जरिए म...