लखनऊ, जून 11 -- यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयपुरिया मैनेजमेंट कॉलेज में द्वितीय तल पर फैकेल्टी रूम में बुधवार दोपहर एकाएक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल कर्मी पहुंचे। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में लगे हैं। अग्निकांड के दौरान किसी के फंसने की सूचना नहीं है। गनीतम यही रही कि कॉलेज में छुट्टियां चल रही हैं। जिस कारण छात्र-छात्राएं नहीं थे। गोमतीनगर जयपुरिया मैनेजमेंट कॉलेज के द्वितीय तल पर फैकेल्टी से धुआं और आग की लपटें निकलती देख दोपहर शिक्षकों और कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने पहले खुद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बेकाबू होते देख दमकल को सूचना दी। गोमतीनगर फायर स्टेशन से एफएसओ सुशील कुमार यादव दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों के साथ आग पर काबू पाना शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.