लखनऊ, फरवरी 11 -- एशियन जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में लखनऊ के ओम यादव ने तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। लुधियाना (पंजाब) में 3 से 8 फरवरी तक आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में ओम ने हर श्रेणी में कड़ा संघर्ष और उत्कृष्ट खेल दिखाया। स्वर्ण पदकों की हैट्रिक युगल में ओम यादव और गुजरात के वंश की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में चीन को पटखनी दी। फाइनल में उन्होंने भारतीय जोड़ी आर्यन और नीतीश को 5-2 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। टीम इवेंट में भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल से फाइनल तक अजेय रहते हुए थाईलैंड और फिर चीन को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय मिश्रित टीम ने रोमांचक मुकाबले में कंबोडिया को 2-1 से मात दिया। ओम के खाते में तीसरा स्वर्ण पदक आया। इससे पूर्व एकल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.